रतलाम। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरने का काम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के रूप मे चलाया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा संपूर्ण जिले की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक दो घंटे में की जा रही है, इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा कार्य में प्रगति लाने हेतु जनपद एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों मे ग्राम पंचायतवार तथा नगरीय क्षेत्रों मे निकायों के वार्डवार मानीटरिंग की जा रही हैं। सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे द्वारा ग्रामीण निकायों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
फार्म भरने मे आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधक सीएससी, लोक सेवा गारंटी, ई दक्षता केंद्र तथा ई गर्वनेंस के अमले की ड्युटी लगाई गई है । शिविर स्थल पर महिलाओ के बैठने के लिए छायादार व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था तथा जिन महिलाओं के आवेदन पत्र भरे जाने थे उन्हें स्थानीय अमले के माध्यम से सूचित करने की व्यवस्था की गई थी।जिले मे 2 अप्रैल दोपहर 3.00 बजे तक 1 लाख 17 हजार 284 फार्म भरे गए। जिनमें जनपद पंचायत आलोट में 16 हजार 665, बाजना में 11 हजार 581, जावरा में 14 हजार 404, पिपलौदा में 13 हजार 755, रतलाम में 22 हजार 838, सैलाना में 9 हजार 843 फार्म भरे गए।नगर निगम रतलाम में 12 हजार 172, नगर पालिका जावरा में 5 हजार 971, नगर परिषदों के तहत आलोट में 2509, बडावदा में 829, नामली 1533, पिपलौदा में 1263, सैलाना में 1304, ताल में 1393 तथा नगर परिषद् धामनोद में 1224 फार्म भरे गए थे। जिले में योजना के तहत 4 लाख 69 हजार 457 महिलाओं को लाभान्वित करने का अनुमानित लक्ष्य है।