नीमच। नीमच जिले में प्रचार रथ व्दारा गांव-गांव का भ्रमण कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जनसंपर्क संचालनालय भोपाल व्दारा तैयार किए गये इस प्रचार रथ ने सोमवार को नीमच जनपद के ग्राम भादवामाता, लसुडीतंवर, छायनएवं बोरदियाकला तथा मनासा जनपद के गांव बर्डियाजागीर, पिपलियारावजीएवं उचेड का भ्रमण कर एलईडी के माध्यम से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर स्थानीय सरंपच एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।