नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती पर्व व ईद उल फितर पर्व आमजन द्वारा मनाया जावेगा जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को क्षैत्र मे जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांती समिती सदस्यो के साथ बैठक आदि हेतु निर्देषित किया गया था गुण्डा बदमाष व हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वो के विरूध्द कार्यवाही तथा होटल लाज ढाबा चेकिंग करने हैतु जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देषित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेष के मार्गदर्षन में एसडीओपी मनासा यषस्वी षिंदे, एसडीएम मनासा पवन बारीया के निर्देषन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस व प्रषासन द्वारा केंप लगाकर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही साथ ही नगर के संवेदनषील स्थानो पर लगाये केमरे।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही-
आगामी त्योहार को लेकर क्षैत्र के गुण्डा बदमाष, निगरानी बदमाष, हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वो को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत प्रकरण तैयार किये जाकर थाना मनासा पर केंप लगाकर 1ओमप्रकाष पिता हिरालाल राठोर उम्र 40 साल नि0 मनासा, 02 कमलेष पिता अर्जुन रावत उम्र 35 साल नि0 जुनासात मनासा, 03 भेरूलाल किर नि0 रावतपुरा, 04 खानषेर पिता शादुल्ला खान नि0 गांगन्याखेडी, 05 बगदीराम पिता घीसालाल कलाल नि0 जालीनेर, 06 अयुब कबाडी नि0 मनासा, 07 इमरान पिता अजीज खान नि0 पटेल कालोनी मनासा, 08 मंजुर पिता केसरीमल ग्वाला नि0 पटेल कालोनी मनासा, 09 कुल्तारसिंह पिता अनिल परिहार नि0 रामनगर मनासा के विरूध्द एक वर्ष के लिये बाउण्ड ओवर कराया जाकर उनसे 1 लाख रूपये की राषी से बाउण्डओवर किया गया है, तथा कार्यवाही लगातार जारी है।
बैठक का आयोजन -
हनुमान जयंती पर्व व ईद उल फितर पर्व आमजन द्वारा मनाया जावेगा इसको लेकर मनासा पुलिस द्वारा ग्राम ढाकनी व ग्राम भाटखेडी में जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांती समिती सदस्यो के साथ बैठक का आयोजन कर त्योहार शांतीपुर्ण मनाने को लेकर आयोजक समिती सदस्यो को आवष्यक
निर्देष दिये गये।
होटल ढाबा, लॉज चेकिंग-
आगामी त्योहारो को लेकर लगातार मनासा पुलिस द्वारा नगर में पेदल भ्रमण किया जाकर होटल, लाज, ढाबा की निरंतर चेकिंग भी की जा रही है। तथा असामाजिक तत्वो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।