BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 7:21 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में सुदूर अंचल तक पात्र महिला छूटे नहीं, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने दिए निर्देश, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के जिले में सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अमले को दिशा निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में जिले के सुदूर अंचल में निवासरत पात्र महिला छूटना नहीं चाहिए। सभी जनसेवा मित्र व नगर रक्षा समिति के सदस्य गांव-गांव जाएं और घर- घर जाकर उन महिलाओं को देखें जो मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना में पात्रता रखती है, उनका आवेदन जरूर ऑनलाइन करावे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में वह महिला पात्रधारी होंगी जो 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु की होनी चाहिए। पात्र महिला छूटना नहीं चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक गांव, पंचायत, नगर के वार्ड में कैंप लगाए जा रहे हैं। वहां फॉर्म ऑनलाइन करा रहे हैं। कर्मचारियों का यह दायित्व रहेगा कि जिन महिलाओं के फॉर्म भरवाने हैं उन्हें पहले केवाईसी के बारे में पूछे, अगर केवाईसी उनका हो चुका है तो उनका आवेदन पंजीयन कराएं। जिले में 4 लाख 64हजार  महिलाओं का अनुमानित लक्ष्य है जिनका मुख्यमंत्री लाडली योजना में फार्म अंकित कराना है ।

कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य में किसी भी महिला को किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को फॉर्म भरने के लिए पैसा नहीं देना है। कलेक्टर ने कहा कि एमपी ऑनलाइन पर भी फार्म भरवाती है तो प्रति महिला फार्म के मान से उस आनलाइन वाले को 15 रु मिलेंगे। इसलिए कोई भी महिला किसी को भी पैसा नहीं दे। कलेक्टर ने कहा कि अगर आधार कार्ड में कोई त्रुटि है तो उसे सुधारवाने के लिए नियमानुसार जो शासन की राशि है वह राशि दे सकते हैं । कलेक्टर ने कहा कि कोई भी अधिकारी- कर्मचारी या कियोस्क सेन्टर वाले फार्म भरने के लिये पैसे की मांग करता है । उसकी शिकायत कोई करता है तो उसके खिलाफ एफ आई आर तत्काल होगी । शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE