मंदसौर। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मन्दसौर अजीत सिंह साहब के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर हर्ष सिंह बहरावत के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय मंदसौर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विश्वविद्यालय स्तर के अभिविन्यास कार्यक्रम अन्तर्गत ग्राम पंचायत दलौदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। विक्रम विश्वविद्यालय के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में नीमच, शाजापुर ,उज्जैन ,रतलाम आदि जिलों से भी छात्र-छात्राओं द्वारा शिरकत की गई।
शिविर को जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर हर्ष सिंह बहरावत द्वारा सम्बोधित किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये जिला न्यायाधीश हर्ष सिंह बहरावत ने विधिक सेवा प्राधिकरण कैसे कार्य करता है और कैसे जरूरतमंद लोगो की निशुल्क कानूनी मदद की जाती है, इस संबंध में विस्तृत एवं सहज जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने लोगों को दैनिक जीवन में ध्यान में रखे जाने योग्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट, लैंगिक अपराधों से बालकों संरक्षण अधिनियम, घरेलु हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होनें सोश्यल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग एवं ऑनलाईन धोकाधड़ी से बचने के लिये बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी उपस्थिति विद्यार्थियों बताते हुये, विद्यार्थियों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। बहरावत ने विद्यार्थियों के कानूनी जिज्ञासाओं की सरल भाषा में उत्तर प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला संगठक डॉ के. आर. सूर्यवंशी, शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी के प्राचार्य डॉ आर.के. श्रीवास्तव तथा जिला संगठक नीमच मनजीत सिंह सलूजा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कौशिक तथा प्रोफेसर अनिल आर्य द्वारा जिला न्यायाधीश बहरावत का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।