नीमच। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जर की है। एसपी के बाद कलेक्टर के जिलों में बदलाव किया है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने करीब 19 अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई। इनमें नीमच जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल का नाम भी शामिल है। कलेक्टर अग्रवाल का तबादला नीमच से दमोह किया गया है। जबकि शाजापुर में पदस्थ 2011 बेच के अधिकारी दिनेश जैन को नीमच कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया है।