देवास। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं रितेश त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की प्रेस वार्ता में भू अधिकार मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवास योजना के अंतर्गत शहर के निवासियों को किस स्थान पर भूखंड दिए जाएंगे। शहरी या ग्रामीण स्थान पर किस जगह उक्त योजना प्रस्तावित है। और कब से योजना शुरू की जाएगी।
कंपाउंडिंग देवास विकास प्राधिकरण हाउसिंग बोर्ड के प्लाटों जिन पर जनता 10 साल से निवासरत है। उनका कंपाउंडिंग शुल्क कंपाउंडिंग माफ किया जाए। और उक्त मांग को हम कांग्रेस के वचन पत्र में जुड़वाने का भी प्रयास करेंगे। साथ ही बताया गया कि नजूल पैकी प्लाट समस्या के लिए नगर पालिक निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव नहीं भेजा जाता। तब तक उक्त समस्या के निदान के लिए शहर के विभिन्न महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर सुबह 9 से 11 तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में पेकी नजूल की समस्या नगर पालिक निगम द्वारा विशेष सम्मेलन बुलवाकर नजूल व पैकी प्लाट की समस्या का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा जाए।