BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 11:54 am
BIG NEWS : रेलवे ने अचानक रद्द की नीमच, मंदसौर व चित्तौड़गढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें, कुछ सवारी गाड़ियों का मार्ग भी बदला, अधिकारियों ने बताई ये बड़ी वजह, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। रेलवे ने पश्चिम मध्‍य रेलवे कोटा मंडल के चंदेरिया-बस्‍सी बेरीसाल खंड में ट्रैक से संबंधित विभिन्‍न कार्य तथा रतलाम-चंदेरिया खंड के चंदेरिया स्‍टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के चलते रतलाम मंडल के नीमच-मंदसौर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को टर्मिनेट किया है। कुछ यात्री गाड़ियों के रूट में भी बदलाव किया है। 

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्‍या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्‍सप्रेस, यमुना ब्रिज से 04 अप्रैल, 2023 को चलने वाली कोटा स्‍टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा कोटा से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, रतलाम से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 19328 उदयपुर सिटी रतलाम एक्‍सप्रेस, उदयपुर सिटी से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 19817 रतलाम आगरा फोर्ट एक्‍सप्रेस, रतलाम से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली कोटा से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा रतलाम से कोटा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 05833 कोटा मंदसौर स्‍पेशल पैसेंजर, कोटा से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्‍पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्‍पेशल पैसेंजर, उदयपुर सिटी से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 05834 मंदसौर कोटा स्‍पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 19345 रतलाम भीलवाड़ा एक्‍सप्रेस, रतलाम से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से भीलवाड़ा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। गाड़ी संख्‍या 19346 भीलवाड़ा रतलाम एक्‍सप्रेस, भीलवाड़ा से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन से चलेगी तथा भीलवाड़ा से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE