BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 3:53 pm
KHABAR : सेफ्टीक टैंक पर बना दिया गार्डन, इंदौर की तर्ज पर देवास में भी हो सकता है बड़ा हादसा,  रहवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, पढ़े  अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। रामनवमी पर इंदौर में स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर  में हुए हादसे की देवास में पुनरावृत्ति न हो इस हेतु दिग्विजय सिंह झाला ने स्थानीय रहवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। झाला ने आवेदन में बताया कि इंदौर शहर में जिस प्रकार का हादसा हुआ। उसी प्रकार देवास शहर एवं जिले में ऐसे कई स्थान है जहां पर इसका प्रकार का निर्माण कार्य किया गया है।

 इसी प्रकार विजयनगर में स्थित गायत्री मंदिर के सामने बने एक गार्डन में एक बड़ा सेफ्टी टैंक है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घूमने आते है। साथ ही आसपास के बच्चे खेलते है। जिस पर करीब तीस साल पहले बने स्लेप के ऊपर से मिट्टी डालकर घास उगाई गई है। जो कि एक बड़ा सेफ्टी टेंक होने के कारण इंदौर की तर्ज पर कभी भी यहां पर अनहोनी हो सकती है। देवास में ऐसे कई स्थान है जहां पर सेफ्टीक टेंको पर पानी के टेंक बनाकर मरम्मत कर दिया गया है। यदि इस ओर शीघ्र ध्यान नही दिया गया तो आगे जाकर जनहानि हो सकती है। झाला सहित रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि उचित निर्देश देकर जाँच कराई जाए एवं ऐसे स्थान को चिन्हित कर पुन: निर्माण किया जाए। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी का भय न हो। इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासिगण उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE