मनासा। स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविधालय मनासा में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रभक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं सेमिनार(भारत दर्शन) का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन संस्था प्राचार्य मोतीलाल धाकड़ के आशीर्वचन से प्रारंभ हुवा। राष्ट्रभक्ति विषय पर धाकड़ सर ने अपने विचार दिये और कहा कि भारत देश युवाओं का देश है ,हम सभी को मिलकर भारत को विकासशील से विकसित देश बनाना है। प्रतियोगिता के निर्णायक -सुदेश कलम,डॉ कार्तिकेश्वर तिवारी,डॉ आमोद शर्मा सर रहे । प्रतियोगिता में विजेता- प्रथम-मनोज राव, द्वितीयरू-पायल शर्मा ,तृतीय-कृष्णगोपाल रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रो.सुमित मेड़ा ने किया तथा सेमिनार का आयोजन प्रो.आशीष पटेल द्वारा किया गया ।