छतरपुर। राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एनआरसी वार्ड में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने की घटना से वार्ड का AC सहित कुछ बिस्तर और बिजली की पूरी लाइन जलकर राख हो गई। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। गनीमत रही कि वार्ड में कोई बच्चा एडमिट नहीं था। BMO डा केपी बामौरियां ने बताया कि अस्पताल के शिशु गहन चिकित्सा इकाई कक्ष में बीती रात आगजनी का मामला सामने आया है। जब आग लगी तब वार्ड में कोई नहीं था। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सुबह आग लगने की जानकारी दी बीएमओ डॉ केपी बामौरियां ने बताया। कि इस आगजनी में ए.सी.सहित बिजली की पूरी लाइन जलकर राख हो गई। ऐसा लगता है जैसे बिजली के तारों ने ही गर्म होकर आग पकड़ी है। इन तारों को कुछ दिनों पहले डलवाया गया था। उन्होंने कहा कि नई लाइन डालने के बाद स्थिति और बेहतर होना चाहिए था। लेकिन यह घटना घट गई उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी सीएमएचओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
एनआरसी केंद्र में लगी आग का निरीक्षण करने पहुंचे। इंजीनियर मौके पर पहुंचे बीएमओ और स्टाफ बीएमओ और इंजीनियर के बीच घटिया सामग्री लगाने के ऊपर हुई तू तू मैं मैं एक दूसरे पर लगाए आरोप उन्होंने कहा इससे अच्छी बिजली की लाइन डाली थी। वह ज्यादा अच्छी थी। इंजीनियर को बीएमओ ने ग्रुप में अन्य ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर द्वारा भी घटिया सामग्री लगाने के आरोप लगाए हैं। जिससे इंजीनियर बचते नजर आए स्टाफ ने भी फिटिंग करने वाले कर्मचारियों पर शराब के नशे में कार्य करने के लगाए आरोप।
वहीं पूरे मामले में CMHO कार्यालय में पदस्थ इंजीनियर अंशुल खरे का कहना है। लाइन फिटिंग का ठेका श्री बिल्डप को मिला है जिसके प्रोप्राइटर विकास पाण्डेय द्वारा कार्य किया जा रहा है। कि प्रथम दृष्टया ए.सी.कन्टीन्यू चलते रहने के कारण यह आग जनी की घटना सामने आई है उन्होंने कहा कि बिजली की लाइन को नुक़सान नहीं हुआ है। जबलपुर से इंजीनियर आकर आगजनी की घटना की जांच करेगे उन्होंने कहा दिया मैंने पहले क्यों नहीं कहा कि घटिया सामग्री लगाई जा रही है। पूछने पर कि किसके आदेश पर यह ठेका दिया गया है। और इसकी प्रति बीएमओ को क्यो उपलब्ध नहीं कराई गई उन्होंने कहा फोन पर सूचित कर दिया था।
एनआरसी में हुई आगजनी की घटना पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है घटिया सामग्री की जांच में सत्य पाए जाने पर ठेकेदार पर क्या कार्यवाही होगी