नीमच। जनसेवा मित्र ज्योति पाटीदार और कांता पाटीदार ने नीमच विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बामनिया में लाडली बहना योजना के तहतकलश यात्रा, पोस्टर से प्रचार प्रसार एव स्कूली बच्चों की रैली निकाली तथा महिलाओं के साथ पूरे गांव में पीले चावल देकर लाडली बहना योजना के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए न्यौता दिया । इस कार्य में स्कूल के शिक्षक, सरपंच और सहायक सचिव और गांव के नागरिकों ने पूर्ण सहयोग किया ।