चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में न्यायिक अधिकारी, कार्मिक, अधिवक्ता एवं होमगार्ड के जवान रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर में चिकित्सा विभाग द्वारा गठित मेडिकल टीम द्वारा सेवाएं दी जायेगी।