मनासा। हनुमान जयंती पर आयोजित होने वाले जुलूस के रोड का निरीक्षण करने आज नीमच पुलिस अधीक्षक एसपी अमित तोलानी मनासा पहुंचे नवागत एसपी ने संवेदनशील गांव पड़दा में हनुमान जयंती पर निकलने वाले जुलूस के रोड का निरीक्षण किया साथी गांव के वरिष्ठ लोगों से चर्चा की और क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की नवागत एसपी अमित तोलानी का मनासा थाने पर प्रेस क्लब सदस्यों के पत्रकारों ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया वही औचक निरीक्षण के दौरान मनासा एसडीएम फोन वाडिया एसडीओपी एसएससी शिंदे थाना प्रभारी आरसी डांगी बीट प्रभारी गांव के चौकीदार और वरिष्ठ गण मौजूद रहे इस वर्ष हनुमान जयंती पर आयोजित होने वाले जुलूस पर पुलिस द्वारा सख्ती से निगरानी की जाएगी साथी ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी जुलूस के दौरान कोई घटना व उपद्रव न हो इस हेतू पुलिस प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में जुटा है साथ ही हनुमान जयंती पर निकलने वाले सभी रूट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं उससे भी निगरानी रखी जाएगी।