नीमच। जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ऑनलाईन फार्म भरने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जिले के गांवो और वार्डाे में विशेष शिविर आयोजित कर महिलाओं के फार्म ऑनलाईन भरवाये जा रहे है। इसी क्रम में नीमच विधायक दिलीपसिह परिहार ने नीमच जनपद के ग्राम तालखेडा में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर अपने हाथों से महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरवाये।
विधायक परिहार ने इस मौके पर उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, कि 10 जून से महिलाओं के खाते में सरकार व्दारा एक-एक हजार रूपये जमा करवाये जायेंगे। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें अपने घर, परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। इससे महिलाओं का घर, परिवार एवं समाज में मान, सम्मान बढेगा।