नीमच। रतलाम रेंज के नवागत डीआईजी मनोज कुमार सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचे। यहां जिले के नवागत एसपी अमित तोलानी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एडिशनल एसपी, सीएएसपी सहित तमाम अधिकारी व पुलिस अफसर मौजूद रहे। वही इस दौरान नवागत रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व में मैं यहां रह चुका हूं। जिले को बारिकी से जानता हूं। सभी अधिकारीयों से चर्चा की है। अच्छी पुलिसिंग का प्रयास किया जायेंगा। सबके साथ मिलकर काम करेंगे। इसके बाद डीआईजी रतलाम के लिये रवाना हुए।