BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 7:48 pm
REPORT : नगर पालिका ने गाडोलिया बस्ती में संजीवनी क्लिनिक के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों ने आवश्यक समझाइश भी दी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के मार्गदर्शन में स्थानीय ग्वालटोली स्थित गाडोलिया बस्ती में प्रस्तावित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया।
ग्वालटोली स्थित गाडोलिया बस्ती में शासन द्वारा स्वीकृत मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक हेतु आंगनवाड़ी के पास प्रस्तावित शासकीय भूमि पर संजीवनी क्लिनिक के निर्माण में अतिक्रमण के कारण आ रही बाधा को दूर करने के लिये नपा के उपयंत्री ओपी परमार 4 अप्रैल, सोमवार को नपा अमले के साथ जेसीबी, ट्रेक्टर आदि लेकर गाडोलिया बस्ती पहँुचे। इस दौरान महिला पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। नपा अमले ने आंगनवाड़ी के पास संजीवनी क्लिनिक हेतु प्रस्तावित शासकीय भूमि से झोपड़ियों के आगे लकड़ियां रखकर व अस्थाई झोपड़िया बनाकर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाया। नपा अमले ने अतिक्रमणकर्ता को समझाईश दी कि, यहां संजीवनी क्लिनिक आप सभी को उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु बनाया जा रहा है, जहां आप सभी का निःशुल्क ईलाज हो सकेगा। उपरोक्त समझाइश पर अतिक्रमणकर्ताओं ने भी सहयोग कर संजीवनी क्लिनिक के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अब्दुल नईम व निर्माण ठेकेदार भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE