नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा वार्ड नं. 14 स्थित महाराणा बंगला क्षेत्र में कराये जा रहे सीसी रोड़ का निरीक्षण करने नगरपालिका परिषद्, नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार मंगलवार 4 अप्रैल को सुबह महाराणा बंगला क्षेत्र पहुंची और सीसी रोड़ के कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण तथा समयसीमा में करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के उपयंत्री ओ.पी. परमार, लोक निर्माण शाखा के अब्दुल नईम तथा सीसी रोड़ कार्य के ठेकेदार संजय शर्मा भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ थे।
ज्ञात हो कि वार्ड नं. 14 स्थित महाराणा बंगले में किये जा रहे सीसी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन विकास यात्रा के दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने अन्य अतिथिगणों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया था।