रतलाम। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 10 अप्रैल को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में आयोजित किया जाएगा जिसमें आईटीआई के विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों पर विभिन्न कम्पनियों द्वारा भर्ती की जाएगी।
प्राचार्य आईटीआई यूपी अहिरवार ने बताया कि 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले मेले में कटारिया इंडस्ट्रीज, डी.पी.के प्रोडक्ट्स प्रा.लि., पटेल मोटर्स, वेलसन फार्मर फर्टिलाइजर्स, इप्का लेबोरेटरीज लि., अंकलेसरिया आटोमोबाइल्स, बरलोचर एडीटिव्स लि. देवास, जेबीएम कम्पनी लिमि. अहमदाबाद, डिस्टिल एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाजी प्रा.लि. दमोह आदि प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले मे 10 वीं उत्तीर्ण आवेदक भी सम्मिलित हो सकते हैं।
कम्पनियों द्वारा महिला, पुरुष दोनों उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा तथा अप्रेंटिसशिप के दौरान नियमानुसार स्टायपेंड भी दिया जाएगा।प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन लिंक पर समस्त पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं। आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर में 10 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वार अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त कर ले। मेले में प्रतिभागिता हेतु आवेदकों को कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।