नीमच। मध्यप्रदेश के मौसम में एक बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एमपी के कई जिलों में मंगलवार को भी हल्की बारिश हुई। वहीं अधिकतर जिलों के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ऐसा ही मौसम बुधवार को भी कई जिलों में रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में आज बुधवार को मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। कई शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। लेकिन पश्चिमी विक्षोप के एक्टिव होने से शाम तक फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को भी एमपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी सहित कई शहरों में बादल छाए रहे। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहेगा। भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला सा रहेगा। मौसम के इस बदलाव का असर नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले में भी दिखाई देगा।