BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 5:03 pm
NEWS : स्वीप गतिविधियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंस, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल सहित जिले के आला अधिकारी हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान की जाने वाली स्वीप गतिविधियों व जिला स्वीप प्लान तैयार करने के संबंध में निर्वाचन विभाग, राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, जिला परिषद के सीईओ राकेश पुरोहित सहित जिले के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में चुनावों में नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। चुनावों में व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से आमजन को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाता सूचियों को दुरुस्त रखने, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, जागरूकता दलों का प्रशिक्षण आदि के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी के पुनर्गठन कर कार्ययोजना तैयार करने, पार्टनर विभाग के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर समन्वय करने, सोशल मीडिया का अधिकाधिक उपयोग, जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री तैयार करना तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने आदि के बारे में जानकारी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE