जावद । गुरूवार हनुमान जन्मोत्सव को देखते हुए उज्जैन रेंज के डीआईजी मनोज सिंह के निर्देश से नीमच जिला पुलिस कप्तान अमित तोलानी के मार्गदर्शन में जावद एसडीओपी रामतिलक मालवीय, एसडीएम शिवानी गर्ग, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में बस स्टैंड, शास्त्री चौक, श्री परकोटा हनुमान मंदिर, नीमच दरवाजा, लक्ष्मीनाथ मार्ग, माणक चौक, कंठाल चौराहा, कसेरा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, बोहरा गली, धानमंडी, सराफा बाजार सहित प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च निकलकर शांति का पैगाम दिया। फ्लैग मार्च के दौरान तहसीलदार देवेंद्र कछावा, एसआई एनएस चंद्रावत, छविनाश सिंह सेंगर, शशिकला चौहान, पन्नालाल चौहान, दारासिंह चौहान, कन्हैयालाल राठौर, सौरभ सेंगर, अरुण राठौर, लाली धाकड, अविनाश मेघवाल, नितिन सांखला, प्रहलाद जाट, ममता चौहान, लीना राव, संतोष डामोर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रविंद्र पाटीदार, सहित थाना स्टॉफगण, ग्राम सेवक समिति के सदस्यगण मौजूद थे।