देवास। आशा ऊषा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल के 21 वे दिन आशा ऊषा कार्यकर्ताऐ विधायक गायत्री राजे पवार के निवास पर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने विधायक गायत्री राजे पवार को ज्ञापन सौंपा। जहा सभी आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया। विधायक गायत्री राजे पवार ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर कहा की है। आशा कार्यकर्ताओं की जो मांग है। उसको लेकर वह खुद मुख्यमंत्री जी से चर्चा करेगी। आशा कार्यकर्ताओं अनीता सिंह ने बताया की आशा ऊषा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग है। की उन्हें नियमित किया जाए और उनका वेतन बढ़ाया जाए। जिसको लेकर हमारी लगातार हड़ताल जारी। वही उनका कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई। तो आगे भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आपको बता दें की आशा उषा कार्यकर्ताओं का प्रदेश स्तरीय लगातार प्रदर्शन जारी है