नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्वारा 15 अप्रैल 2023 से अचार पापड एंव मसाला पाउडर मेकिंग;महिलाओ के लियेद्ध निरूशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके पंजीयन प्रारंभ हो चुके है। प्रशिक्षण में ग्रामीण अंचल की महिलाये एवं युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो प्रशिक्षण में भाग ले सकती है।
इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था निःशुल्क रहेगी। अभ्यर्थी 4 पास- पोर्ट फोटो, एवं 3 सेट में आधार कार्ड, बैंक पास बुक,राशन कार्ड, अंक सूची की छांयाप्रति के साथ आवेदन भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास चीताखेडा मेनरोड नीमच में जमा करा सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ उठाएं। प्रात 10.30 से शाम 5.30 बजे तक मोबाईल नं.-7828122201, 9074201015, 9479441178, 7898187819 पर भी संबधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।