BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 7:49 pm
REPORT : आशा, उषा कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम संगठन पदाधिकारियों को दिया ज्ञापन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षैत्र में कार्यरत आशा, उषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिंगोली कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करने के बाद संगठन पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष एजन सालवी ने बताया कि आशा, उषा और सहयोगिनी कार्यकर्ताऐं वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विगत 15 मार्च से हड़ताल पर है, लेकिन शासन की ओर से कोई संतुष्टिपूर्ण निर्णय नहीं लिए जाने के कारण बुधवार को प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कस्बे में रैली निकाल कर भाजपा कार्यालय पर नारेबाजी की गई। तथा संगठन पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताऐं विगत 16 वर्षाे से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही है, लेकिन उन्हें वेतन के नाम पर महज 2 हजार रुपए मिलते है जो नाकाफी है, जबकि अन्य राज्यों में राज्य सरकारें आशा उषा कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त पारिश्रमिक जोड़कर कुल 10 हजार रुपयों का मासिक भुगतान करती है।
एजन सालवी का कहना है कि प्रदेश सरकार उन्हें वेतन वृद्धि न देकर उनके साथ अन्याय कर रही है।
रैली से पूर्व क्षैत्र की समस्त आशा उषा और सहयोगिनी कार्यकर्ता दोपहर करीब 2 बजे बजरंग व्यायाम शाला पर एकत्रित हुई, जहां से रैली के रूप में विवेकानंद बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के सामने जाकर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेतन वृद्धि की मांग की तथा कार्यालय पर मौजूद युवा पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE