BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 7:52 pm
BIG REPORT : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया 3 करोड़ की लागत के नवीन विश्राम गृह भवन का भूमि पूजन, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा पिपलिया मंडी में 3 करोड़ 14 लाख 80 हजार की लागत से निर्मित होने वाले नवीन विश्राम गृह एवं दो नग आई टाइप आवास ग्रह निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि पिपलिया मंडी में 4 बीघा जमीन पर सर्किट हाउस निर्मित हो रहा है। मल्हारगढ़ एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि सर्किट हाउस के चारों तरफ से सीमांकन का कार्य करें और बाउंड्री वॉल लगाए। नवीन सर्किट हाउस बनने से सभी तरह की बैठक यहीं पर होगी। पुराने सर्किट हाउस के स्थान पर 30 बिस्तर अस्पताल बन रहा है। अस्पताल का कार्य जल्द पूर्ण हो जाएगा। बहुत जल्द पिपलिया मंडी में बाईपास का कार्य भी प्रारंभ होगा। एक समय था जब विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए मंदसौर जाना पड़ता था। लेकिन अब पिपलिया मंडी में ही कालेज बन गया है। अब विद्यार्थियों को भी पढ़ने के लिए मंदसौर जाने की आवश्यकता नहीं हैं। नल जल योजना के माध्यम से हर घर में नल से पानी पहुंचेगा। इसमें गुणवत्ता के साथ कार्य चल रहा है। मल्हारगढ़ क्षेत्र के 1-1 खेतों में गांधी सागर का पानी पहुंचेगा। इस सिंचाई परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं करेंगे। मल्हारगढ़ क्षेत्र में 10 और सड़कों स्वीकृति प्रदान की जा रही है।  गांव गांव में विकास के काम दिख रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सिर्फ मध्यप्रदेश नहीं बल्कि पूरे भारत की जनता लाभ प्राप्त कर रही है। बिजली अब 24 घंटे मिल रही हैं। 10 घंटे खेतों के लिए बिजली मिल रहे हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से 1 हजार रुपए लाड़ली बहना को मिलेंगे। जिससे महिलाएं बच्चों के पालन पोषण कर सकेगी एवं स्वयं भी आर्थिक निर्णय ले सकेगी। हर क्षेत्र में सरकार ने विकास के कार्य किए, लेकिन यह मौका जनता ने दिया है। भूमि पूजन के दौरान नगर परिषद पिपलिया मंडी एवं नारायणगढ़ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षद गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, आम नागरिक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE