नीमच। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत आज नीमच जिले के हर्कियाखाल आए। उन्होंने हर्कियाखाल में स्थित बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे कार द्वारा उज्जैन के देलनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री हरदीप सिंह डंग, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, जितेंद्र गहलोत सहित अन्य ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर समूचा जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट था।