इंदौर। गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा 6 अप्रैल को इंदौर आएंगे। मंत्री मिश्रा दोपहर साढ़े 3 बजे कनकेश्वरी गरबा परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे। दोपहर 4 बजे कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे रेसीडेंसी में आयोजित जल जीवन मिशन की बैठक में शामिल होंगे। शाम साढ़े 5 बजे रामबाग में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में जाएंगे। शाम साढ़े 7 बजे हवा बंगला रोड स्थित रणजीत हनुमान मंदिर जाएंगे। रात्रि 8 बजे जलसा मैरिज गार्डन बाइपास में दतिया दिवस के संबंध में दतिया के लोगों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. मिश्रा रात्रि साढ़े 8 बजे भोपाल रवाना होंगे।
सके पूर्व गुरुवार सुबह 9 बजे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन किया। इसके बाद कलाकारों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सावन सोनकर, गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मंदोला, सुदर्शन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।