BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 1:48 pm
BIG NEWS : सभी अधिकारी विभागीय कार्याे को तेज गति से निपटाए, नवागत कलेक्टर कन्याल ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर सभी विभागों के अधिकारी विभागीय कार्याे को तेज गति से निपटाए। उक्त निर्देश नवागत कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल ने आज सभी विभागो के अधिकारियों की बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टेगौर, डिप्टी कलेक्टर  अजीत श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर  नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

 नवागत कलेक्टर कन्याल ने कहा कि सभी विभाग कार्याे को तेज गति से निपटाए और लंबित कार्याे की संख्या शून्य रखें। कार्याे के निराकरण की गति तेज होने से मानसिक दबाव भी कम होता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग बेस्ट परफार्मेंस दें और परिणाम मूलक कार्य करें। साथ ही यदि किसी अधिकारी के पास विकास को लेकर कोई नई योजना या क्रिएटिविटी हो तो उसका भी स्वागत किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में नई ऊर्जा के साथ काम करें। कलेक्टर  कन्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाईन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण 90 प्रतिशत से अधिक होना चाहिये। साथ ही शाजापुर जिला पूर्व में अर्जित किये स्थान से नीचे कदापि नहीं जाये, इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 12 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर शाजापुर जिले के भ्रमण का प्रस्तावित कार्यक्रम है, सभी अधिकारी कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारी करें। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी और कार्यक्रम में लगभग 1.25 लाख से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग शिविर स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण केम्प लगाये। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ टैगोर ने 12 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE