मंदसौर। जिले की गरोठ थाना पुलिस ने 16 वर्षाे से फरार चल रहे एक 17 हजार रूपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी अकबर मंसुरी 2007 से एनडीपीएस के 05 प्रकरणों में फरार चल रहा था। उसने 16 साल राजस्थान के कोटा, झालरापाटन, सुसनेर व आगर में रहकर तस्करी सहित अन्य अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस आरोपित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।