जीरन। सोसाइटी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ बहुउद्देश्यीय केंद्र मंडी के पास किया गया। इस अवसर पर भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा ने बताया कि मप्र सरकार मध्य प्रदेश के किसानों का एक-एक दाना तोड़ने के लिए कृत संकल्पित है एवं मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि बरसात के कारण जिन किसानों का गेहूं का कलर खराब हुआ है। उनका भी गेहूं खरीदा जाएगा।
इस अवसर पर महामंत्री किशन अहिरवार नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती एव युवा नेता भेरूलाल अहिरवार ने तोल कांटे की पूजा अर्चना की व गेहूं लेकर प्रथम पधारे किसान राधेश्याम जाट, शिवलाल दुदावत व रोहित पाटीदार का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सुपर वायजर गोपालसिंह राठौर,प्रभारी जयदीप रावल,शैलेन्द्र मारू व अन्य कर्मचारी व हम्माल उपस्थित रहे।