कंजार्डा। नगर में हनुमान जन्मोत्सव और रमजान का पर्व सांप्रदायिक सद्भावना के साथ मनाया जा रहा है। त्योहारों को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर हैै। पुलिस प्रशासन के साथ कंजार्डा में तीसरी आंख की नजर रहेगी। प्रशासन द्वारा कंजार्डा में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कंजार्डा में पुलिस प्रशासन के द्वारा गांधी चौक धाकड़ मोहल्ला सहित कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जिससे की लोगों पर प्रशासन की निगाहें रहे। पुलिस चौकी प्रभारी सोलंकी एवं थाना प्रभारी मनासा में आरसी दांगी एसडीओपी एवं पुलिस अधीक्षक की निगरानी में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मुख्य चौराहों पर भी कैमरे लगाए गए, जिससे की असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की निगाह रहे।