नीमच। मैंने सेवा करना नीमच से सीखा। आप सबके साथ मिलकर नीमच जिले की प्रगति को नया आयाम देने के लिए नवाचार के साथ सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। यह बात नवांगतुक जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। जिलाधीश दिनेश जैन ने कहा कि मीडिया के बेहतर सहयोग और सुझाव के आधार पर जिले में सुधार और प्रशासन में आ रही कमियों का निराकरण करेंगे।सकारात्मक आलोचना का स्वागत है।मीडिया शासन और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है।जिले की समस्याओं का निराकरण शीघ्रता शीघ्र किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हमारे पास युवा अधिकारियों के अच्छी टीम है। दिनेश जैन ने कहा कि आपका स्वतंत्र नजरिया जिले की समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाएगा। खास तौर पर उल्लेखनीय है कि दिनेश जैन पूर्व में नीमच एसडीएम के रूप मे पदस्थ रहे हैं जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने खास तौर पर शाजापुर में उनके कार्यकाल के दौरान रक्तदान की रिकॉर्ड उपलब्धियों और जनसुनवाई में किए गए नवाचार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का भी उल्लेख किया। जिसके तहत उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है। इस दौरान पत्रकारों ने जिला अस्पताल के उन्नयन और रेड क्रॉस की समस्याओं के बारे में जिला कलेक्टर को अवगत कराया। बंगला बगीचा एरिया समस्या, राजस्थान मध्य प्रदेश बॉर्डर पर रेत के अवैध भंडारण, आरटीओ संबंधित परेशानियां, ओवरलोडिंग बसें, पशु चिकित्सालय, आयुष्मान और अन्य ज्वलंत समस्याओं से भी जिला कलेक्टर दिनेश जैन को अवगत कराया। वॉइस ऑफ एमपी ने इस दौरान बघाना निवासी कमलेश शेखावत की बीमारी के इलाज हेतु सहायता और आयुष्मान कार्ड का मुद्दा भी उठाया। बताते चलें कि दिनेश जैन होशंगाबाद, बैतूल, नीमच, भोपाल, इंदौर, जबलपुर,शिवपुरी और इंदौर में कार्यरत रहे हैं। जून 2020 से वह शाजापुर जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब द्वारा नवागंतुक कलेक्टर दिनेश जैन का स्वागत किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत परिचय के साथ हुई।