नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों से चर्चा कर कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के लक्ष्यपूर्ति, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति एवं विभिन्न विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।