मंदसौर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला का सीएमएचओ सभाकक्ष मंदसौर में आयोजित की गई। मीडिया कार्यशाला में संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए के नकुम ने बताया कि मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर एवं एक्सेस करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी । स्वास्थ्य संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं के बारे में सटीक जानकारी रहेगी । टेली- परामर्श और ई-फार्मेसी के माध्यम से दूरस्थ रूप से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का विकल्प होगा । सार्वजनिक और निजी दोनों स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंचने का विकल्प प्रदान करेगा । सेवाओं के मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जवाबदेही सुनिश्चित रहेगी । स्वास्थ्य प्रदाताओं के पास रोगी के चिकित्सकी इतिहास (आवश्यक सूचित सहमति के साथ ) तक बेहतर पहुंच होगी । आभा आईडी यूनिक 14 अंक रहेंगे । आभा एक सहमति आधारित सुविधा है इस आभा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के द्वारा आप अपनी प्रयोगशाला रिपोर्ट और उपचार डिटेल रूप से प्राप्त एवं साझा कर सकेंगे । भविष्य में आभा के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श हेतु ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकेगी । कार्यशाला में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक ,संवाददाता उपस्थित रहे ।
नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ सतीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आभा आईडी बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत ब्लॉक एवं जिला स्तर पर टीमें बनाई गई हैं उनके द्वारा आभा आईडी बनाई जा रही है । 15 अप्रैल 2023 तक एक लाख आभा बनाने का लक्ष्य रखा गया है । आभा आईडी बनाने के लिए अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ लेकर जिले के जिला चिकित्सालय मंदसौर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,सिविल हॉस्पिटल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एवं सी एच ओ द्वारा आभा आईडी बनाई जा रही है । आपके नजदीकी स्वास्थ्य संस्था पर आभा आईडी बनवाई जा सकेगी । मीडिया कार्यशाला में उपस्थित इच्छुक पत्रकार एवं उनके परिवार की आभा आईडी बनाई गई और उन्हें उपलब्ध कराई गई कार्यशाला में उपस्थित पत्रकारों ने आभा आईडी बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का संकल्प भी लिया । आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभ के संबंध में प्रेजेंटेशन श्री महेश धनोतिया डाटा मैनेजर द्वारा दिया गया । जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राकेश शर्मा ने आभा आईडी के संबंध में बताया कि जिले में 11 एवं 12 अप्रैल 2023 को विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे । डॉ आर के द्विवेदी जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी द्वारा बताया गया कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाना है इसके लिए जिले में अभियान चलाकर टीबी के मरीजों को खोजा जा रहा है और उन्हें उपचार निरूशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है ।