मंदसौर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रचार प्रसार का माध्यम मुख्य रूप से दीवार लेखन बना हुआ है। इसके माध्यम से लोग बहुत ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इसके साथ ही यह प्रचार प्रसार कम खर्चे का एवं अधिक टिकाऊ है। यह प्रचार प्रसार लंबे समय तक रहता है। जिससे हितग्राहियों को लंबे समय तक जानकारी मिलती रहती है।