नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नीमच(डुंगलावदा) मे एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 10 अप्रैल 2023,को प्रातः10 बजे से किया जा रहा है। इस अप्रेन्टिस मेले में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड खोर भाग लेगीं। आयटीआई पास आउट(इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, इन्स्ट्रुमेंट मैकेनिक, मैकेनिक डीजल,एमएमवी) 18 से 28 वर्ष की आयु के युवक युवतियां भाग ले सकते है।
इस अप्रेटिन्टस मेले में भाग लेने के इच्छुक युवक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों,बायोटाटा एवं सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटो कापी सहित 10 अप्रेल 2023 को प्रातरू10 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते है। अप्रेन्टिसशिप के लिए भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों की शर्तों के अनुसार की जायेगी। अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभागिता के लिए यात्रा भत्ता देय नही होगा।