मन्दसौर। पूरे देश भर के साथ शहर में भी हनुमान जयंती का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के नाहटा चौराहे पर स्थित बालाजी मंदिर में भी बालाजी का जन्मोत्सव मनाया गया। नाका चौराहा स्थित बालाजी मंदिर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग भी हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मीडिया को बताया कि आज पूरे विश्व में हनुमान जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है मंत्री ने बताया कि सुवासरा बालाजी मंदसौर बालाजी हरकियाखाल बालाजी के हर स्थान पर बालाजी के दर्शन करने आ रहे और बालाजी के भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है मैं बालाजी से यही प्रार्थना करूंगा कि बालाजी सब के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखें हमारा देश जो मजबूत है उसको और मजबूत बनाएं किसानों की अच्छी फसलें हो माताएं बहने हमेशा स्वस्थ रहें बच्चे पढ़ लिखकर खूब अपने माता-पिता का नाम रोशन करें हर वर्ग के लोगों के ऊपर आपका आशीर्वाद बना रहे यही बालाजी महाराज से मैंने प्रार्थना और कामना करी है।