रतनगढ़। आज रविन्द्र वाचनालय में ई लाईब्रेरी कक्ष लोकार्पण किया गया। माननीय केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने 2 नवीन कम्प्यूटर सेवा प्रदान कि गई। ई लाईब्रेरी कक्ष का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा द्वारा किया गया साथ में विशेष अतिथि नगर परिषद् अध्यक्ष कचरु गुर्जर, उपाध्यक्ष शिवनंदन छिपा उपस्थित रहे।इस अवसर पर रविन्द्र वाचनालय के अध्यक्ष बृजमोहन वैष्णव द्वारा अतिथियो का स्वागत अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर मंडल मंत्री केशव प्रसाद चारण,पार्षद मनोहर सोनी,भाजपा आईटी सेल संयोजक नितेश सेन, संजय पाटीदार,सत्यनारायण सोनी, मुरली बैरागी,भी मोजूद रहे।