BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 6:45 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम तय, जिलेवासियों को देंगे 1350 करोड रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात, लाडली बहनें मुख्यमंत्री को सौपेंगी 100 फ़ीट की राखी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम आकर जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। स्थानीय पोलोग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 1350 करोड रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री शासकीय विभागों की विकासात्मक गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

पोलो ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान लाडली बहना योजना की हितग्राही लगभग एक लाख बहनों से सीधी चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार पत्रों (पट्टो) का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पीछे अंबेडकर भवन में लाडली बहना पंजीयन केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहनों के पंजीयन की कार्रवाई में भाग लेंगे। इसी परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा पेसा एक्ट के मोबिलाइजर तथा यंग अचीवर से संवाद किया जाएगा।

रतलाम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले की लाडली बहनों में जबरदस्त उत्साह है। पोलोग्राउंड पर लगभग एक लाख लाडली बहनों के शामिल होने की  संभावना है। कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को 100 फीट लंबाई की राखी और धन्यवाद पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के हितलाभ वितरण भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE