मंदसौर। देवल्दी निवासी वसीम पठान को प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी की मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस को कब से तलाश थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ प्रतापगढ़ पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी इंदौर के है और एक आरोपी 10 हजार रूपये का ईनामी बदमाश देवल्दी निवासी वसीम पठान है।
वसीम पिता पूना उर्फ इस्माईल पठान निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ थाना अरनोद का हिस्ट्रीशीटर होकर थाना सालमगढ़ और थाना सिटी कोतवाली मंदसौर में एक महिला को जबरन शादी करने हेतु डराने, आग्नेय शस्त्र से फायर कर हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित होकर गिरफ्तारी हेतु 10 हजार का ईनाम इस पर घोषित है। अभियुक्त पर थाना अरनोद, प्रतापगढ़, सालमगढ़, थाना कोतवाली मंदसौर में एनडीपीएस, अवैध कब्जा, चोरी, हत्या के प्रयास के कुल 11 प्रकरण दर्ज है।