हरदा। मध्यप्रदेश के कृषिमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को कुकुरमुत्ते कहा था जिसके विरोध में आज कांग्रेसियो ने जिले भर में जगह जगह कृषिमंत्री कमल पटेल के पुतले जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पुतला छीनकर तोड़ दिया और पुतला नही जलाने दिया।
आपको बता दें की हरदा जिले के ग्राम अजनई में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कृषिमंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कुकुरमुत्ते कहा था जिसका कांग्रेसियो ने विरोध किया और हरदा स्थानीय नारायण टॉकीज चौक पर कमल पटेल का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ओर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी हुई और पुतला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया लेकिन बाद में किसान कांग्रेस के नेता मोहन विश्नोई ने कमल पटेल की फोटो पर कालिख पोत दी वही खिरकिया तहसील में भी कांग्रेसियों ने कमल पटेल का पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नही हो सके।पूर्व जिलाध्यक्ष क्रांगेस हरदा लक्ष्मीनारायण पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार का धन इकट्ठा करके कमल पटेल का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है अब चनाव को 6 माह बचे है। जनता बताएगी की कुकुरमुत्ता कौन है।