सरवानिया महाराज। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सरवानिया महाराज के सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी घरेलू व सिंचाई फीडर का मेनटेनेंस के चलते सरवानिया महाराज घरेलू फीडर की बिजली आज 07-04-2023 शुक्रवार को सुबह 07 बजे से 11 बजे तक एवं सरवानिया महाराज सिंचाई फीडर की बिजली दिनांक 07-04-2023 शुक्रवार को सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। जेई प्रवीण कुमार सांवलिया ने बताया कि सरवानिया महाराज घरेलू व सिंचाई फीडर से संबंधित ग्राम की विद्युत सप्लाई बंद रख मेंटेनेंस किया गया।