मंदसौर। जिला चिकित्सालय के सामने अवैध रूप से अस्थाई अतिक्रमण वालों को नगर पालिका द्वारा हटाया गया। नारियल पानी व ज्यूस बेचने वालों को हटाया गया। नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि नारियल पानी के हाथ ठेला वालों ने जिला अस्पताल के मेन गेट के सामने अतिक्रमण कर रखा था, जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तुरन्त इन ठेलो को हटा दिया गया, क्योंकि मेन गेट से एम्बुलेंस का आना जाना लगा रहता हैं और मार्ग बाधित न हो ट्रैफिक जाम की स्थिति ना बने इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इन ठेलों को हटा दिया गया है। सभी ठेले वालों की सूची बनाई जा रही है। एक व्यक्ति का एक ही ठेला लगेगा और एक से अधिक ठेले मिले तो कार्रवाई कर ठेले को जप्त किया जाएगा।