देवास। आज शुक्रवार को देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने लाडली बहना योजना के केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने ग्राम बिलावली, देवास की भगवती सराय सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर फॉर्म भरने आई महिलाओं से चर्चा की और उनका फूलों से स्वागत भी किया। देवास विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस महती योजना को हर पात्र महिला तक पहुंचाना है। इसके लिए हम हर संभव कदम उठा रहे हैं। वहीं केंद्रों का निरीक्षण भी सतत रूप से जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। जिससे कभी किसी महिला को कोई परेशानी ना आए। इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज मैंने विभिन्न केंद्रों पर निरीक्षण किया है। और फॉर्म भरने आई महिलाओं का स्वागत कर उनसे चर्चा भी की है।