मंदसौर। प्रदेश के वित्त वाणिज्यिक कर एवं मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व हजारों करोड़ के विकास कार्याे की सौगात देने वाले जननायक नेता जगदीश देवड़ा 9 अप्रेल रविवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ - जलोदिया सड़क का लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्याे का भूमि पूजन करेंगे।