मंदसौर। जिला जेल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज अनुयोग हॉस्पिटल के तत्वाधान में निशुल्क परीक्षण और दवाइयां वितरित की गई। डॉक्टर योगेंद्र कोठारी ने बताया कि आज जिला जेल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 कैदियों का निःशुल्क परीक्षण किया गया और जिस किसी को भी दवाइयों की जरूरत थी उनको निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। अनुराग हॉस्पिटल द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन में अशोक मारू, समाज सेवी अशोक जेलावत सहित सभी साथी व चिकित्सक मौजूद थे।