BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 6:46 pm
REPORT : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सरदार गेट पर सीआरपीएफ के बैंड ने दी मादरे वतन के लिए जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। मादरे वतन के लिए जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को बीती शाम सीआरपीएफ नीमच बैंड द्वारा सरदार गेट पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मधुर धुन बजाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशभक्ति से लबरेज सीआरपीएफ के इस बैंड प्रदर्शन को काफी बड़ी संख्या में नीमच की जनता ने देखा और बैंड के मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की।डीआईजीपी एस एल सी खूप द्वारा बैंड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खास तौर पर बताते चलें कि सीआरपीएफ द्वारा 9 अप्रैल तक शौर्य सप्ताह मनाया जा रहा है। याद रहे कि गुजरात के कच्छ‌ रण में पाकिस्तान सेना की एक पूरी ब्रिगेड को 9 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने अपनी बहादुरी और अदम्य इच्छाशक्ति के बूते पर उसके नापाक इरादों को धूल धूसरित कर दिया था। वीरता और बलिदान की इस गौरवशाली विजय पर कृतज्ञ राष्ट्र और सीआरपीएफ ने अमर शहीदों को परंपरानुसार याद कर बैंड प्रदर्शन का सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हाल ही में फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर भी सीआरपीएफ बैंड द्वारा प्रदर्शन किया गया था। 9 अप्रैल को सीआरपीएफ में और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आज शाम इस अवसर पर ग्रुप सेंटर के डीआईजीपी एसएलसी खूप, उप कमांडेंट ज्योफरी किलांग,उप कमांडेंट देवेंद्र सिंह नेगी, इंस्पेक्टर महेश कुमार, अधिकारीगण और जवान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE