BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 7:15 pm
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा ने रूपपुरा में लाडली बहनाओं के फार्म भरवाकर कर किया संवाद, बोले- सरकार युवाओं को स्‍कील्‍ड डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिलाएंगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा। इस योजना से युवा काम सीखकर रोजगार हासिल कर आत्‍मनिर्भर बन सकेगे।यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को जावद क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित शिविर में महिलाओं के फार्म भरवाने के बाद, लाडली बहनाओं से संवाद करते हुए कही।उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साल भर तक 8 हजार रूपये का भुगतान सरकार द्वारा किया जावेगा।

इस मौके पर कलेक्‍टर दिनेश जैन, एसडीएम शिवानी गर्ग, सचिन जैन, गौरव तिवारी, रूपेन्‍द्र जैन, हरीश पंवार, अर्जुन माली, सरपंच दुर्गा कुंवरव अन्‍य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने  महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत न केवल बेरोजगार युवक बल्कि महिलाएं एवं युवतियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी।इस योजना के तहत सिलाई,ब्‍यूटी पार्लर , कम्‍प्‍युटर प्रशिक्षण की व्यवस्था उनके निवास स्थल के आस-पास के गांव कस्बे या शहर में की जावेगी।यह योजना आगामी जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान  किया।

मंत्री  सखलेचा ने गांव में बापूजी मंदिर में विकास कार्याे के लिए विधायक निधि से 50 हजार रूपये स्‍वीकृत करने की बात भी कही। उन्‍होने कहा कि जावद क्षेत्र के एक हजार युवाओं को मुख्‍यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE