रतलाम। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर नानावरे निर्देशन में 7 अप्रैल को संजीवनी क्लीनिक मोती नगर में स्वास्थ्य परिक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।मेडीकल ऑफिसर रमेश यादव द्वारा वर्तमान मे चल रही बीमारियो के बारे मे प्राथमिक उपचार करने हेतु उपस्थित मरीजो को जानकारी प्रदान की गई तथा संजीवनी क्लीनिक मे होने वाली जांचो तथा उपलब्ध दवाईयों के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। शिविर मे नर्सिंग अधिकारी अनिता पाटीदार द्वारा उपस्थित मरीजो की जांच की गई। रालीगल वालेंटियर दुर्गाशंकर खिंची तथा पं. विजय शर्मा द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा/सालसा द्वारा संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम मे सविता देतवाल, वंदना गुर्जर कविता भगौरा, प्रभावती भंवर, उषा भाभर, मनीषा परमार, माज खान-समस्त नर्सिंग स्टॉप, एवं जे.एन. दीक्षित व कमलेश व्यास विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा विष्णु वर्मा, विजय रायकवार संजीवनी क्लीनिक के समीप रहने वाले रहवासी उपस्थित रहे।